चान्हो: भारी बारिश से शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा गिरी, पुनर्निर्माण की मांग
Chanho, Ranchi | Aug 14, 2026 चान्हो प्रखंड के शीलागाईं में लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शुक्रवार सुबह शहीद वीर बुधु भगत की घोड़े पर स्थापित प्रतिमा गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना से शहीद वीर बुधु भगत स्मारक समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के लोगों में चिंता और निराशा है। समिति के अनुसार, प्रतिमा क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है।