साहिबगंज में दो एसडीपीओ के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी छापेमारी, पांच गिरफ्तार
साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के महाराजपुर स्थित मुगलपाड़ा में मादक पदार्थों के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बरहरवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल और राजमहल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी में 606 ग्राम ब्राउन शुगर, 5 लाख 93 हजार 900 रुपये नकद, 15.877 किलोग्राम केमिकल, एसिटल क्लोराइड की 13 बोतलें, तीन इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, दो मोटरसाइकिल और एक हुंडई कार समेत कई सामान बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कथित मादक पदार्थ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है।
देखिए साहिबगंज की पूरी खबर संथाल हूल एक्सप्रेस पर।
#Sahibganj #Barharwa #Rajmahal #Maharajpur #JharkhandNews #SahibganjNews #PoliceAction #PoliceRaid #DrugCase #BreakingNews #SanthalHoolExpress #संथालहूलएक्सप्रेस #साहिबगंज #बरहरवा #राजमहल