कोईलवर: गीधा बजरंगबली मंदिर के समीप 15 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार, शराब के नशे में एक और धराया
गीधा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गीधा थाना क्षेत्र के बजरंगबली मंदिर के समीप से 15 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, अलग कार्रवाई में शराब के नशे में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर दोनों को बुधवार दोपहर 3:30 बजे जेल भेज दिया गया।