Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

रेवाड़ी: सशक्त कर्मचारी, पारदर्शी प्रशासन: प्रगति की पहचान, विधायक

Rewari, Rewari | Nov 4, 2025
सशक्त कर्मचारी, पारदर्शी प्रशासन-प्रगति की पहचान है। हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारी हितेषी कल्याणकारी योजनाएं और पारदर्शी प्रशासन को लेकर ऑनलाइन माध्यम को बढ़ावा देने के साथ-साथ पूरी तरह से पारदर्शी बनाया जा रहा है। इससे आमजन को अपने दस्तावेजों और प्रशासनिक कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते है।

MORE NEWS

डा. कृष्ण कुमार ने पहले स्वच्छता अभियान और पौधारोपण किया, फिर सुनी जन समस्याएं 
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार 
बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को बावल के छोटूराम चौक से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश भी दिया। 

इस अवसर पर विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल पौधारोपण अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और मातृ शक्ति के सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ वायु, छाया और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करता है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। 

विधायक ने पौधारोपण कार्यक्रम के बाद हरचंदपुर और बावल में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। इसके उपरांत डॉ. कृष्ण कुमार ने एसडीएम कार्यालय एवं सरकारी अस्पताल बावल परिसर में भी पौधारोपण किया। अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा को उपलब्ध कराए जा रहे पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

लघु सचिवालय परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन
 इस दौरान केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न विभागों द्वारा लघु सचिवालय परिसर में लगाई गई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित कर नागरिकों को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। वहीं जन कल्याण शिविर में शामिल होकर आमजन की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को इन शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते पात्र लोगों को जोड़ने के निर्देश भी दिए। वहीं लोगों को भी इन शिविरों को लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार और गुरुवार को भी विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर, रमेश लोर झाबुआ, नगर पालिका सचिव कुलदीप चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डा. कृष्ण कुमार ने पहले स्वच्छता अभियान और पौधारोपण किया, फिर सुनी जन समस्याएं रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को बावल के छोटूराम चौक से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश भी दिया। इस अवसर पर विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल पौधारोपण अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और मातृ शक्ति के सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ वायु, छाया और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करता है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। विधायक ने पौधारोपण कार्यक्रम के बाद हरचंदपुर और बावल में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। इसके उपरांत डॉ. कृष्ण कुमार ने एसडीएम कार्यालय एवं सरकारी अस्पताल बावल परिसर में भी पौधारोपण किया। अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा को उपलब्ध कराए जा रहे पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। लघु सचिवालय परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन इस दौरान केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न विभागों द्वारा लघु सचिवालय परिसर में लगाई गई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित कर नागरिकों को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। वहीं जन कल्याण शिविर में शामिल होकर आमजन की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को इन शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते पात्र लोगों को जोड़ने के निर्देश भी दिए। वहीं लोगों को भी इन शिविरों को लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार और गुरुवार को भी विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर, रमेश लोर झाबुआ, नगर पालिका सचिव कुलदीप चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Rewari, Rewari | Jun 16, 2026

रेवाड़ी # लोक सेवा मंच के जनहितकारी मुद्दों, नीतियों को मिल रहा जोरदार जनसमर्थन- अशोक प्रधान

रेवाड़ी # लोक सेवा मंच के जनहितकारी मुद्दों, नीतियों को मिल रहा जोरदार जनसमर्थन- अशोक प्रधान

Rewari, Rewari | Jun 16, 2026

रेवाड़ी में कुत्तों ने बकरी और मुर्गी फार्म पर हमला # 170 मुर्गी और 13 बकरें- बकरियों को मारा
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।

रेवाड़ी में कोसली क्षेत्र के गुड़ियानी गांव में देर रात को आवारा कुत्तों ने बकरी और मुर्गी फार्म पर हमला कर दिया। फार्म पर कुत्तों के हमले से हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में रोष है। कुत्तों ने फार्म में 170 मुर्गी और 13 बकरें- बकरियों को मारा दिया। सूचना के बाद को पुलिस मौके पहुंची और शवों का पोस्टमारर्टम करवाने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। 

रात को अचानक किया हमला

जानकारी के अनुसार गांव गुड़ियानी गांव निवासी शराफ अली ने गांव में मुर्गी और बकरी फार्म किया हुआ है। देर रात मुर्गी फार्म पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। अल सुबह जब अली फार्म पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मुर्गी और बकरी मृत मिलीं। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

10-12 कुत्ते घुसे फार्म में मिले

शराफत अली ने कहा कि उसने खेत में फार्म बनाया हुआ है। वह दो बजे खाना खाने गया था। बरसात के बाद आने में देरी हो गई। जब वापस पहुंचा तो फार्म में 10-12 कुत्ते घुसे हुए थे। मेरे पहुंचने से पहले मुर्गियों को मार चुके थे। जब मैं पहुंचा तो बकरी फार्म में घुसे हुए थे। 10 बकरियों और 13 बकरों की मौत हो चुकी हैं। कुत्तों ने अधिकत्तर बकरियों को निशाना बनाया। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी से मेरे परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। 

पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई

सूचना के बाद कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचें और घटना स्थल का मुआयना किया। जिसके बाद घटन की सूचना पशुपालन विभाग को दी, ताकि मृत मुर्गियों औ बकरियों का पोस्टमार्टम किया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

रेवाड़ी में कुत्तों ने बकरी और मुर्गी फार्म पर हमला # 170 मुर्गी और 13 बकरें- बकरियों को मारा रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी में कोसली क्षेत्र के गुड़ियानी गांव में देर रात को आवारा कुत्तों ने बकरी और मुर्गी फार्म पर हमला कर दिया। फार्म पर कुत्तों के हमले से हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में रोष है। कुत्तों ने फार्म में 170 मुर्गी और 13 बकरें- बकरियों को मारा दिया। सूचना के बाद को पुलिस मौके पहुंची और शवों का पोस्टमारर्टम करवाने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। रात को अचानक किया हमला जानकारी के अनुसार गांव गुड़ियानी गांव निवासी शराफ अली ने गांव में मुर्गी और बकरी फार्म किया हुआ है। देर रात मुर्गी फार्म पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। अल सुबह जब अली फार्म पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मुर्गी और बकरी मृत मिलीं। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 10-12 कुत्ते घुसे फार्म में मिले शराफत अली ने कहा कि उसने खेत में फार्म बनाया हुआ है। वह दो बजे खाना खाने गया था। बरसात के बाद आने में देरी हो गई। जब वापस पहुंचा तो फार्म में 10-12 कुत्ते घुसे हुए थे। मेरे पहुंचने से पहले मुर्गियों को मार चुके थे। जब मैं पहुंचा तो बकरी फार्म में घुसे हुए थे। 10 बकरियों और 13 बकरों की मौत हो चुकी हैं। कुत्तों ने अधिकत्तर बकरियों को निशाना बनाया। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी से मेरे परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई सूचना के बाद कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचें और घटना स्थल का मुआयना किया। जिसके बाद घटन की सूचना पशुपालन विभाग को दी, ताकि मृत मुर्गियों औ बकरियों का पोस्टमार्टम किया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rewari, Rewari | Jun 16, 2026