युवती के साथ नौकरी की झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों रेलवे लोको पायलट को गिरफ्तार कर लिया है, बताते चले 22 सितंबर को पीड़िता के साथ दुष्कर्म के इस मामले के बाद पीड़िता द्वारा 28 सितंबर को इस पर महिला थाना में मामला दर्ज करवाया गया था, महज 12 घंटे के अंदर कटिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदन कुमार और उनके सहयोग करने के आरोप में विनय कुमार दासको गिरफ्तार कर लिया है, चंदन पर आरोप है वह नौकरी के झांसा देकर युवती को स्टेशन से अपने किराये के मकान सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया में ले गया था ओर वहीं पर गलत किया था, पुलिस के माने तो चंदन ने अपने कबूल नामा में युवती के साथ दुष्कर्म की बात को भी कबूल लिया है जबकि आरोपी विनय कुमार दास पर उसे सहयोग करने का आरोप है फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, बताते चले पिछले 24 घंटे से कटिहार रेल मंडल में कार्यरत दो लोको पायलट द्वारा घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची युवती को नौकरी के झांसा देकर अपनी किराये के मकान मे ले जाकर दुष्कर्म के इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चा था फिलहाल कटिहार पुलिस ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया है।