शासन-प्रशासन की अनदेखी फूलियाकलां थाना बस स्टैंड से धनोप माता मंदिर तक 10 KM सड़क बदहाल, 1-1 फीट गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
फूलियाकलां- मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक श्री धनोप माता मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क की दुर्दशा ने शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं फूलियाकलां थाना बस स्टैंड से धनोप माता मंदिर तक करीब 10 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क से डामर गायब है और जगह-जगह एक-एक फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। नवरात्रि के दौरान तो यहां लाखों श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आते हैं, लेकिन सड़क खराब होने से श्रद्धालुओं और यात्रियों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।