*प्राज्ञ संघ के नवमनोनीत पदाधिकारियों ने ली सेवा-संगठन की शपथ*
चार मंडलों में नई जिम्मेदारियां तय, द्विवार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आध्यात्मिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प
*भीलवाड़ा (रमेश चंद्र डाड)।* संगठन को नई ऊर्जा देने और समाजसेवा की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से श्री प्राज्ञ संघ के विभिन्न मंडलों में नई जिम्मेदारियां तय की गईं। प्राज्ञ भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्राज्ञ मित्र मंडल, प्राज्ञ जैन युवा मंडल, प्राज्ञ जैन महिला मंडल और प्राज्ञ बहु-बालिका मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों ने अपने दायित्व संभाले। शपथ के साथ पदाधिकारियों ने संघ और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने, संस्कारों का प्रसार करने तथा आध्यात्मिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प लिया। समारोह से पहले विभिन्न संस्थाओं के मंत्रियों एवं कोषाध्यक्षों ने दो साल के कामकाज का लेखा-जोखा रखने के बाद प्राज्ञ संघ के चार मंडलों में नई जिम्मेदारियों का अध्याय शुरू हुआ। कार्यक्रम में नानक श्रावक समिति के महामंत्री ऋषभ चंद्र लोढ़ा, दिलीप मेहता, अखिल भारतीय प्राज्ञ जैन युवक मंडल के अध्यक्ष अतुल पालड़ेचा, विकास चोरड़िया, सुरेंद्र सिंघवी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। समारोह में ऋषभ चंद्र लोढ़ा ने विभिन्न मंडलों के नवमनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की। इस दौरान पदाधिकारियों ने समाज एवं संघ के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। श्री प्राज्ञ मित्र मंडल में संरक्षक पारसमल डोसी, अभय कुमार चपलोत, अध्यक्ष अमरचंद लोढ़ा, कार्याध्यक्ष आनंद पीपाड़ा, मंत्री प्रकाश डांगी एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप लोढ़ा ने दायित्व ग्रहण किया। श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल में संरक्षक पदम डांगी, पुष्पेंद्र डोसी, अध्यक्ष गौरव सुराणा, कार्याध्यक्ष विक्रम डूंगरवाल, मंत्री मनीष सेठी एवं कोषाध्यक्ष लोकेश पोखरना मनोनीत किए गए। श्री प्राज्ञ जैन महिला मंडल में संरक्षक बसंता डांगी, कांता चौधरी, अध्यक्ष रजनी डोसी, कार्याध्यक्ष शीतल डांगी, मंत्री नीलम सेठी एवं कोषाध्यक्ष मंजू पीपाड़ा ने जिम्मेदारी संभाली। श्री प्राज्ञ बहु-बालिका मंडल में संरक्षक नीलम नाहर, अध्यक्ष नीलम खटोड़, कार्याध्यक्ष पूनम दुगड़, मंत्री श्वेता बाबेल एवं कोषाध्यक्ष सरिता तांतेड़ मनोनीत किए गए। श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल के मंत्री मनीष सेठी ने बताया कि शपथ ग्रहण से पहले सभी संस्थाओं के मंत्रियों एवं कोषाध्यक्षों ने द्विवार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। इनमें संस्था की गतिविधियों, कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। समारोह में नवमनोनीत पदाधिकारियों का शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया गया और उनसे संघ एवं मंडलों की गतिविधियों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।