मूंडवा: कुचेरा कस्बे में अज्ञात कारणों के चलते विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही ठप
Mundwa, Nagaur | Sep 9, 2024 कुचेरा कस्बे में अज्ञात कारणों के चलते कुचेरा नगरपालिका के पास स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने के कारण कुचेरा कस्बे में सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिसके कारण आमजन जीवन प्रभावित हुआ। साथ ही लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं विद्युत विभाग की टीम द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया।