कलेक्टर का आदेश बेअसर, जांच टीम सिर्फ कागजों तक, रामनगर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे अवैध रेत के हाईवा।
सुबह से निकल रहे बिना नंबर प्लेट के कुवरी की अवैध रेत से लदे डंपर, जिम्मेदारों की निगरानी में कार्यवाही या कागजी गुलदस्तों का खेल?
रामनगर मैहर - मैहर कलेक्टर के सख्त आदेश-निर्देश भी रामनगर में रेत के अवैध परिवहन पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। सुबह बिना नंबर प्लेट के कई सारे हाईवा रेत से लदे डंपरों की आवाजाही जारी हैं। जिम्मेदार विभागों की नजर इन वाहनों पर क्यों नहीं पड़ती? क्या कार्यवाही सिर्फ कागजों में हो रही है या निगरानी व्यवस्था ही बेअसर है? सड़कों पर दौड़ते वाहन प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहे हैं। अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही कब होगी या हरे कागजी गुलाबों के गुलदस्ते के आगे कलेक्टर के आदेश भी बेअसर हैं?
मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने अवैध उत्खनन रेत पर कार्यवाही के लिए जांच टीम गठित की है। जो की लोडिंग प्वाइंट, जिगना रामनगर पर प्रतिदिन निरीक्षण कर कार्यवाही करने के लिए टीम गठित की गई है। किन्तु अगर भौतिक वास्तविक स्थिति पर देखें तो आज दिनांक 22-11-2026 सुबह 07 बजकर 48 मिनट और 08 बजकर 03 मिनट पर लगातार कुबरी से लोड अवैध रेत के हाईवा और डंफरो का क्रमबद्ध परिवहन अनवरत निकलता खुलेआम सड़कों पर देखा जा सकता है।
प्राप्त जानकारी उल्लेख करती है की मायनिग निरीक्षक आशुतोष मिश्रा का प्रति हाईवा प्रति चक्कर पर हरे कागजी गुलाबो के गुलों का गुलदस्ता उनके कार्य और कर्तव्य दायित्व के दौरान उन्हें सौंपा जाता है। धन्य होती मैहर क्षेत्र की धरा ऐसे कर्तव्य निष्ठ अधिकारी के दायित्व पालन से। 👇
Majhgawan, Satna | Nov 22, 2026