कलेक्टर का आदेश बेअसर रामनगर में रेत के अवैध परिवहन पर लगाम लगाने में जिम्मेदार नाकाम क्यों?
क्या आदेश-निर्देश कागजों तक सीमित, सड़कों पर अनवरत जारी अवैध रेत परिवहन, हरे कागजी गुलाबो के गुलदस्तों का है सप्रेम भेंट।
रामनगर मैहर -- मैहर जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर द्वारा दिए गए आदेश-निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात बदलते नजर नहीं आ रहे हैं। रामनगर क्षेत्र में रेत से भरे हाईवा और डंपरों का परिवहन लगातार जारी रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिला प्रशासन मुखिया के निर्देश मौजूद फिर जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई जमीन हकीकत पर क्यों दिखाई नहीं दे रही?
जिम्मेदारी जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई है, उनकी निगरानी में अवैध परिवहन कैसे जारी है? क्या जिम्मेदारों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ती, या फिर कार्रवाई की प्रक्रिया केवल कागजी गुलदस्तों तक सीमित रह गई है?
हैरान कर देने की बात है कि प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद यदि अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही, तो निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कार्यवाही के दावों और सड़क पर दिखाई देने वाली हकीकत के बीच आखिर अंतर क्यों है?
कलेक्टर के आदेश का मूल रूप से पालन कब होगा? अवैध रेत परिवहन पर वास्तविक कार्यवाहियां कब दिखाई देगी? आदेशों के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही किसकी तय होगी, क्या सब कागजों तक सीमित रहकर हरे कागजी गुलाबो के गुलदस्ते पर सीमित है।
सुबह सूर्योदय के समय लगातार बिना नम्बर प्लेट के अवैध रेत का परिवहन के हाईवा तथा मध्य रात्रि पर लगातार जारी हाईवा डंफर का रेत से भरे परिवहन पर कार्यवाही क्यों नहीं। जानकारों का कहना है की हरे कागजी गुलाबो के मोटे गुलदस्ते सप्रेम भेंट पर स्नेहिक रेत पर ही कार्यवाही है।👇