🌸 तीसरी सोमवारी पर आस्था का अद्भुत संगम, बाबा गरीबनाथ धाम में आज फिर होगी पुष्पवर्षा 🔱
श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा गरीबनाथ धाम, मुजफ्फरपुर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता है। 🙏
तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर आज सुबह 8 बजे बाबा गरीबनाथ धाम में हेलिकॉप्टर से एक बार फिर श्रद्धालुओं पर पुष्पों की भव्य वर्षा की जाएगी। 🌺🚁
वहीं, तीसरी सोमवारी के अवसर पर देर रात तक जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश कुमार मिश्र अधिकारियों एवं पुलिस बल की टीम के साथ कांवरिया मार्ग, मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वयं डटे रहे और व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलाभिषेक के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
🔱 हर हर महादेव! 🔱
4 views | Muzaffarpur, Bihar | Aug 17, 2026