पालदेव में नल-जल योजना की खुली पोल! घरों में पहुंच रहा मटमैला पानी, आखिर ग्रामीणों की सेहत से खिलवाड़ का जिम्मेदार कौन?
मझगवां। सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन ग्राम पंचायत पालदेव में नल-जल योजना की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। यहां ग्रामीणों के घरों तक पहुंचने वाला पानी साफ नहीं, बल्कि मटमैला और गंदा बताया जा रहा है। जिस पानी को पीने योग्य बनाकर लोगों के घरों तक पहुंचाना था, वही पानी अब ग्रामीणों की सेहत के लिए खतरा बनता दिखाई दे रहा है।
Majhgawan, Satna | Nov 5, 2026