टेड़ी पंचायत के पतवनिया गांव में स्कूल भवन निर्माण स्थल को लेकर चल रहे विवाद के बीच आज जनपद पंचायत सीईओ राहुल पांडेय गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। सीईओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि स्कूल भवन का निर्माण पतवनिया गांव में ही कराया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों की सड़क संबंधी मांग पर भी उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण आपसी सहमति से सड़क के लिए जमीन उपलब्ध करा देते हैं तो सड़क निर्माण भी स्वीकृत कराया जाएगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में पतवनिया गांव के लिए स्कूल भवन स्वीकृत हुआ था, लेकिन बाद में निर्माण स्थल बदलने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी। इसी विवाद को समझने और ग्रामीणों की बात सुनने के लिए सीईओ राहुल पांडेय मौके पर पहुंचे थे।
अब ग्रामीणों को स्कूल भवन निर्माण शुरू होने का इंतजार है।