पेण्ड्रा रोड गौरेला: आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तारी और 48 घंटे से अधिक जेल में निरुद्ध रहने पर लिटियासरई के शिक्षक को किया गया निलंबित
जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड मरवाही की माध्यमिक शाला लिटियासरई में पदस्थ शिक्षक एल.बी. लालबहादुर प्रजापति को आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तार होने एवं 48 घंटे से अधिक जेल में निरुद्ध रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री प्रजापति के विरुद्ध थाना मरवाही में अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्हें 26अक्टूबर को गिरफ्तार कर।