कुंडा: मिलिट्री ग्राउंड पुलिया से आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पिता-पुत्री को किया गया गिरफ्तार
मानिकपुर पुलिस ने मंगलवार शाम 4 बजे मिलिट्री ग्राउंड पुलिया से युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सत्यप्रकाश सोनी और उसकी पुत्री को गिरफ्तार किया है। मृतक पवन सोनी ने पत्नी और ससुरालियों द्वारा 30 लाख रुपये की मांग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह प्रभावी कार्रवाई की है।