बरियातु: फुलसु गांव में पारिवारिक तनाव के कारण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, रिम्स रेफर
बारियातू थाना क्षेत्र के फुलसु गांव में सोमवार की रात पारिवारिक तनाव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी पहचान नरेश साव के पुत्र सुनील साव के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ CHC लाया गया। जहां पर डॉक्टर अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।