सादाबाद: मथुरा रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक घायल, आरोपी फरार
सादाबाद की रामलीला गली के रहने वाले शैलेश कुमार बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए और उन्हें गम्भीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी सादाबाद लेकर आए। डॉक्टरों ने उनका उपचार कि