घाटमपुर: कठूई गांव में एसएसबी जवान के पिता की निर्मम हत्या, शव कुएं में फेंका गया
बिधनू थाना क्षेत्र के कठूई गांव में एसएसबी जवान के पिता सरोज कुशवाहा की निर्मम हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया।मृतक के बेटे पवन ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे सूखे कुएं में पिता का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था।सर पर सिलबट्टे के पत्थर से वार किया गया था।थाना प्रभारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच की जा रही है।फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।