घाटमपुर: तरगांव में उधार पान मसाला न देने पर महिला दुकानदार के साथ हुई थी अश्लील हरकत, 1 महीने बाद दर्ज हुआ केस
घाटमपुर थाना क्षेत्र के तरगांव में बीती 3 नवंबर को उधार पान मसाला न देने पर दबंग बबलू और रामबाबू ने महिला दुकानदार के साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिए थे। विरोध करने पर पति को भी पीट दिया था। थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया प्रकरण की शिकायत एक महीने बाद की गई। इसके बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।