घाटमपुर: कठेरुआ में गेस्ट हाउस के बाहर से चोरी हुई बाइक, 6 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
बिधनू थाना क्षेत्र के कठेरुआ में राजमहल गेस्ट हाउस के बाहर से 26 नवंबर को अपाचे बाइक चोरी हो गई थी।पीड़ित कुलदीप वर्मा ने प्रकरण की शिकायत पुलिस से की थी।थाना प्रभारी ने बताया सोमवार शाम 5:00 बजे मुकदमा पंजीकृत किया गया है।खुलासे के लिए उपनिरीक्षक पूरन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।