घाटमपुर: धांधू बगहा में नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर भगा ले गया युवक, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, मुकदमा दर्ज
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के धांधू बगहा में रहने वाले मजदूर की पुत्री को गांव का ही युवक 29 नवंबर को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत की थी। थाना प्रभारी ने बताया शिकायत की जांच के बाद सोमवार दोपहर 3 बजे सूरज के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।