घाटमपुर: घाटमपुर तहसील से भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री से करने के लिए दो गुट के किसान लखनऊ के लिए रवाना हुए
घाटमपुर तहसील में ज्वार खरीद में हुए भ्रष्टाचार में सोमवार दोपहर 2 बजे किसान यूनियन भानू और टिकैट गुट एक साथ हो गए।दोनों गुट के एक दर्जन से अधिक किसान शिकायत करने के लिए पैदल लखनऊ रवाना हुए हैं।तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया घाटमपुर तहसील से 10 किलोमीटर चलकर धरमपुर बंबा में रात्रि विश्राम करेंगे।इसके बाद दूसरे दिन लखनऊ के लिए रवाना होंगे।