घाटमपुर: सागरपुरी में खड़े ट्रक में बाइक घुसने से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के सागरपुरी में रहने वाले 20 वर्षीय गौरव अपने दोस्त अंकित के साथ बाइक से रायबरेली गए थे।शनिवार देर रात खड़े ट्रक में बाइक घुस गई थी।दुर्घटना में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना प्रभारी ने रविवार रात 10 बजे जानकारी दी कि हैलेट अस्पताल में उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।