70वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
भीलवाड़ा। 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 सितंबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे द एजुकेशियो पब्लिक स्कूल, पालड़ी रोड, भीलवाड़ा में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मांडल विधायक उदयलाल भड़ाणा रहे। कार्यक्रम में भीलवाड़ा बैडमिंटन संघ के अतिरिक्त सचिव भूपेंद्र सिंह , पालड़ी के प्रधानाचार्य राजेश पारीक, विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि सारस्वत एवं निदेशक जी.के. पांडे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के संयोजक राजेंद्र काबरा हैं। प्रतियोगिता में राजेंद्र काबरा, चंद्रशेखर पारीक, वैभव झंवर, दिनेश शर्मा, संगीता बैरागी, अर्चना नरुका एवं शालिनी जोशी निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में हुए मुकाबले में सोमिल स्कूल ने एस टेक स्कूल को हराकर जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं।
आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।