लखीसराय: नया बाजार वार्ड संख्या 33 में गहराया जल संकट, पानी के लिए रोज जद्दोजहद
लखीसराय: नया बाजार स्थित नगर परिषद के वार्ड संख्या-33 के पहाड़ी इलाकों में हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। यहां के लोगों को पीने के पानी के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ रहा है।वार्ड संख्या-33 के लाली पहाड़ी और काली पहाड़ी क्षेत्र में पानी की किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार की पूर्वाह्न 7:30 पर पानी की आपूर्ति की जाति देखी गई।