बिंदकी के महिला डिग्री कॉलेज के बगल वाली गली में हाई टेंशन लाइन के टूटे तार के करंट के चपेट में आने से बाइक सवार फालूदा दुकानदार की दर्दनाक मौत
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप कुंवरपुर रोड में महिला डिग्री कॉलेज के बगल वाली गली में हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर नीचे गिरे होने से मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात करीब 1:45 में बाइक सवार फालूदा दुकानदार लाडू लाल खरोल उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र भंवरलाल निवासी चंद्रश खारुल खेड़ा थाना बगोर जनपद भिलवाड़ा राजस्थान की करंट में चिपक कर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। युवक की आवाज सुनकर लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मोहल्ले के कुछ लोगों ने सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। जीवित रहने की आशा पर फालूदा दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक लाडू लाल खारोल अपने पिता भंवरलाल, पत्नी गुलाब देवी तथा छोटे भाई विनोद कुमार के साथ बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मीरपुर में प्रिंस गुप्ता के मकान में किराए में रहते थे। मृतक लाडू लाल तथा उसके पिता एवं छोटे भाई तीनों लोग अलग-अलग फालूदा की दुकान लगाते हैं। खजुहा का मेला होने के कारण पिता अपनी फालूदा की दुकान वहां लगाए हुए था जबकि छोटा भाई विनोद बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे में फालूदा की दुकान लगाए हुए था जबकि स्वयं लाल लाल खरोल बिंदकी कस्बे के तहसील रोड में फालूदा का दुकान लगाए हुए था। बताया जाता है कि सभी लोग फालूदा की गाड़ी बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप कुंवरपुर रोड में महिला डिग्री कॉलेज के बगल वाली गली में एक स्थान पर खड़ी करते थे। बताया जाता है कि मृतक युवक रात में अपनी फालूदा गाड़ी खड़ी कर बाइक द्वारा अपने घर वाला मीरखपुर जा रहा था। तभी रास्ते में टूटे पड़े हाई टेंशन लाइन के तार के करंट के चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुलाब देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में 2 वर्ष पहले हुई थी अभी कोई बच्चे नहीं है। बताया कि 9 महीने से सभी लोग अभी यही है खजुहा मेला के बाद कुछ दिन के लिए सभी को राजस्थान अपने घर जाना था लेकिन यह घटना हो गई। यह बताते बताते मृतक की पत्नी गुलाब देवी फूट-फूट कर रो रही थी। मृतक का छोटा भाई विनोद भी रो-रो कर बेहाल हो रहा था। दुखद घटना को लेकर मौजूद सभी लोग दुख प्रकट कर रहे थे ।शोक का माहौल छाया रहा।
Kanpur, Kanpur Nagar | Oct 28, 2026