उचेहरा: गोवराव खुर्द खरीदी केंद्र में बारदानों की कमी से तौल बंद, किसानों ने चक्का जाम की चेतावनी दी
मध्य प्रदेश के सतना जिला अंतर्गत ऊँचेहरा ब्लॉक के खरीदी केंद्र गोवराव खुर्द में बारदानों की भारी कमी के चलते धान/गेहूं की तौल पूरी तरह बंद हो गई है। तौल बंद होने से क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान कई दिनों से अपनी उपज की तौलाई नहीं होने से परेशान हो रहे हैं। जिला प्रशासन से ध्यान देते हुए सुधार करवाने की मांग।