जनसुनवाई में सुनी गईं आवेदकों की समस्याएं
120 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई की श्रृंखला में 03 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री तनुश्री मीणा, अपर कलेक्टर श्री डीपी बर्मन एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सुधीर जैन ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 120 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई में बैहर विकासखंड के ग्राम पाथरी के आमाटोला की बैगा जनजाति की महिलाएं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क ग्राम माडे से अपने गांव तक आने-जाने के लिए सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग लेकर आई थीं। इन महिलाओं ने गांव में आंगनवाड़ी की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने कलेक्टर श्री आदित्य सिंह को अपनी समस्या बत�