राजपुर: सुनिए सब्जी मंडी के व्यापारियों की बातें, कितने परेशान हैं वे
आखिर सरकारी पैसों से बनाए गए इस निर्माण का उपयोग क्यों नहीं हो रहा, यह बड़ा सवाल है। सब्जी व्यापारियों और किसानों का कहना है कि मंडी का निर्माण ही सही तरीके से नहीं किया गया, जिसकी वजह से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सरकार ने विकास के लिए पैसा दिया है तो उसका उपयोग आम लोगों के हित में क्यों नहीं किया जा रहा।