लखीसराय: नया बाजार नगर भवन में सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, दूसरे दिन भी ठप रही सफाई व्यवस्था
लखीसराय नगर परिषद के सफाईकर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। मंगलवार की दोपहर 12:45 पर नया बाजार स्थित नगर भवन के मुख्य द्वार पर सफाईकर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।हड़ताली कर्मियों की प्रमुख मांगों में 15 से 20 वर्षो से कार्यरत सफाई कर्मियों का स्थाईकरण एवं सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल हैं।