घाटमपुर: साढ़ में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बनाया आपत्तिजनक वीडियो, मुकदमा दर्ज
साढ़ में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने होटल में ले जाकर उसका दुष्कर्म किया आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पिछले 5 वर्षों से शारीरिक शोषण कर रहा है।थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 10 बजे बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपी दिलीप कुरील के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।