भुट्टिको की आत्मा स्व0 वेद राम ठाकुर की 56वीं पुण्य तिथि मनाई
पूर्व बागवानी मंत्री एवं अध्यक्ष व भुट्टिको अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने दी भावहीनी श्रद्वांजली
कुल्लू : सहकारिता के युग पुरूष व भुट्टिको की आत्मा स्व0 वेद राम ठाकुर की 56वीं पुण्य तिथि पर पूर्व बागवानी मंत्री एवं अध्यक्ष व भुट्टिको अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने उन्हें भावहीनी श्रद्वांजली अर्पित की। इसी दिन स्व0 ठाकुर वेद राम की धर्मपत्नि गूंहकी देवी की भी पुण्य तिथि पर उन्हें भावहीनी श्रद्वांजली अर्पित की। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। सत्य प्रकाश ठाकुर ने अपने सदंेश में कहा कि सभा आज जिस उचाईयों पर है, उसके पिछे स्व0 ठाकुर वेद राम की कड़ी मेहनत, लग्न और ईमानदारी है, वे सदा सभा के सभी बुनकरा सदस्यों व कामगारों को उनके कार्याे के प्रति प्रोत्साहित करते थें। उन्होनें कहा कि कोविड-19 व वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 की प्राकृतिक आपदा से सभा को भारी आर्थिक नुकसान हुआ और इस दौरान सभा कर्मचारियों द्वारा अपने वेतन में 35 प्रतिशत तक की कटौती की व बुनकरों द्वारा 15 दिन की मजदूरी सभा हित में त्याग दी थी जिस कारण सभा ने अपने कारोबार को जीवंत रखा। इस अवसर पर सत्य प्रकाश ठाकुर ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व बुनकर सदस्यों को सभा हित में वड़ी से वड़ी कुर्वानी देने और स्व0 ठाकुर वेदराम के दिखाये मार्ग का अनुसरण करने की शपथ दिलाई। आज ही के दिन देश की प्रथम महिला प्रधानमंन्त्री आईरन लैडी स्व0 इंदिरा गांधी जिन्होंने 1971 के भारत- पाक यु़द्ध में पाकिस्तान के दो टुकडे़ करके नये देश बंगला देश वनाया। देश के बैकों का राष्ट्रीयकरण किया। उनके बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर भी पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हें श्रद्वाजंली अर्पित की गई। लौह पुरूष सरदार वल्लव भाई पटेंल की 151वीं जंयती पर याद किया गया जिन्होनें देश की अलग-2 रियास्तो को एक साथ करने व भारत को एक सशक्त लोकतांत्रिक देश वनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
इस अवसर पर कागड़ा बैंक की पूर्व निदेशक व जिला परिषद की पूर्व सदस्य प्रेमलता ठाकुर, सभा उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, निदेशक मदन लाल, इन्द्रा देवी, आत्मा राम, सोहन सिंह, पूर्व हिमवूनकर के उपाध्यक्ष ब्रहम स्वरूप ठाकुर, मुख्य महाप्रबंधक सूरती देवी, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, पूर्व मुख्य महाप्रबंधक विजय ठाकुर महाप्रबंधक किशन चन्द, व सभा अन्य अधिकारी व कर्मचारी व सभी बुनकर सदस्य उपस्थित रहें।
Kullu, Kullu | Nov 1, 2026