दशहरा मैदान में दुकानों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
ढालपुर में दोपहर को अग्निकांड, अग्निशमन विभाग ने समय रहते पाया काबू
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान रविवार दोपहर ढालपुर स्थित दशहरा मैदान में दुकानों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Kullu, Kullu | Nov 1, 2026