मोतिहारी: लखौरा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप से 10.6 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार
एसएसबी 71वीं वाहिनी महुआवा कैम्प और लखौरा पुलिस ने संयुक्त अभियान में लखौरा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास से एक तस्कर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से 10.6 किलो गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव निवासी निर्भय कुमार के रूप में हुई है। वह नेपाल से बाइक पर गांजे की खेप लेकर आ रहा था। जानकारी शुक्रव