मोतिहारी: पारम्बा शक्तिपीठ अम्बिकानगर के साधक चंचल बाबा को पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में किया सम्मानित
पारम्बा शक्तिपीठ अम्बिकानगर के साधक चंचल बाबा को पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार एक बजे गांधी मैदान में किया सम्मानित। इस अवसर पर चंचल बाबा पीएम को आशीर्वाद देते हुए उदार व धार्मिक शासक बताया। उन्होंने पीएम को अंगवस्त्र,रुद्राक्ष की माला व पुस्तक भेंट की। साथ ही मोतिहारी में अच्छा हॉस्पीटल के साथ युवाओ के रोजगार के लिए उद्योग की मांग रखी,जिस पर पीएम ने सहमति दी।