मोतिहारी: बिहार के नौजवानों को बिहार में ही मिले ज्यादा से ज्यादा रोजगार: प्रधानमंत्री
मोतिहारी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा एवं एनडीए का विजन है,जब बिहार आगे बढेगा तबी देश आगे बढेगा। और बिहार तब आगे बढेगा जब बिहार का युवा आगे बढेगा। हमारा संकल्प है,समृद्ध बिहार हर युवा को रोजगार। बिहार के नौजवानों को बिहार में ही ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले हमारा यह संकल्प है। बीते बर्षो मे इस पर काम हुआ है।