मोतिहारी: पीएम मोदी की सभा में शुक्रवार नरकटियागंज के मुशहरवा से आई महिलाओं ने कुव्यवस्था पर जताई नाराजगी
पीएम मोदी की सभा मे शुक्रवार एक बजे नरकटियागंज के मुशहरवा से मोतिहारी आई महिलाओ ने कुव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। महिलाओं ने कहा कि घर से 3 बजे सुवह में ही निकले है। ट्रेन बापूधाम स्टेशन पर लेट से पहुंची। हमे पानी तक नही मिला। हमारे साथ कोई नही, किधर जाना है, कहाँ जाना है कोई बताने वाला नही है। महिलाएं चांदमारी गुमटी के पास चापाकल से पानी लेकर पी रही थी।