बैतूल नगर: बैतूल में बड़े भाई ने छोटे भाई से की मारपीट, ₹2000 भी छीने; मेडिकल जांच में अंदरूनी चोटें कोतवाली में मामला दर्ज
बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरी में देर रात पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे पुरानी दारू भट्टी के पास एक युवक अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई ने उसे रोक लिया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित का आरोप है कि उसके बड़े भाई और उसके स