मेजा: मेजा में 'स्कूल चलो अभियान' रैली, शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य रखा गया
मेजा विकास खंड में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत आज गुरुवार दोपहर 12 के आसपास जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन बृंदा नाथ तिवारी इंटर कॉलेज में हुआ, जिसमें बीएसए अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।