➡️ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के विजेता किसानों का हुआ सम्मान
➡️ कामराज काले को ट्रैक्टर, प्रद्युम्न उईके को बुलेट बाइक और चेतन चौहान को मिली स्कूटी
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के जिले के तीन विजेता किसानों को सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसानों को पुरस्कार प्रदान किए।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान कामराज काले को ट्रैक्टर राशि लागत 7 लाख 26 हजार, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान प्रद्युम्न उईके को बुलेट बाइक लागत 2 लाख 64 हजार तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान चेतन चौहान को स्कूटी पुरस्कार लागत 1 लाख 20 हजार प्रदान की गई।
इस अवसर पर आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, श्री कमलेश सिंह, श्री राजेश आहूजा सहित कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल उपस्थित रहे।
➡️ 55 जिलों के किसानों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
उल्लेखनीय है कि किसानों को खेती-किसानी एवं दैनिक उपयोग में सहायक सामग्री के माध्यम से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा 29 जनवरी से 15 मार्च के बीच ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में कुल 24 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें प्रदेश के सभी 55 जिलों के किसानों ने सहभागिता की। प्रत्येक जिले के लिए तीन पुरस्कार निर्धारित किए गए थे।
➡️ खेती-किसानी में उपयोगी होगा ट्रैक्टर : कामराज काले
प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर प्राप्त करने वाले किसान कामराज काले ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्हें ट्रैक्टर प्राप्त हुआ है। यह ट्रैक्टर खेती-किसानी के कार्यों में बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने इस पहल के लिए संस्कृति विभाग एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
➡️ प्रतियोगिता से कृषि संबंधी जानकारी के साथ मिला प्रोत्साहन : प्रद्युम्न उईके
द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट बाइक प्राप्त करने वाले किसान प्रद्युम्न उईके ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा किसानों के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास किया गया है। प्रदेश के सभी 55 जिलों के किसानों को इसमें सहभागिता का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ प्रोत्साहन भी मिलता है। उन्होंने संस्कृति विभाग एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
➡️ पुरस्कार प्राप्त होना प्रसन्नता का विषय : चेतन चौहान
तृतीय पुरस्कार के रूप में स्कूटी प्राप्त करने वाले किसान चेतन चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त होना उनके लिए प्रसन्नता का विषय है। शासन द्वारा किसानों को उपयोगी पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए संस्कृति विभाग एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का भी आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#MPFoundationDay
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
3 views | Betul, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026