➡️ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिले के सभी विकासखंडों में सीएमसीएलडीपी कक्षाओं में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
➡️ संगोष्ठी, रंगोली एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने व्यक्त किया प्रदेश के प्रति गौरव
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर संचालित कक्षाओं में स्थापना दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी, रंगोली निर्माण एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा, सामाजिक परंपराओं एवं विकास यात्रा पर अपने विचार व्यक्त किए। विभिन्न कक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान एवं गौरव को प्रदर्शित किया गया।शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर में आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों एवं परामर्शदाताओं ने सहभागिता की। प्रभात पट्टन में राधा बरोदे की उपस्थिति में स्थापना दिवस मनाया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई।
इसी प्रकार आमला में विकासखंड समन्वयक अरविंद माथनकर, आठनेर में विकासखंड समन्वयक मधु चौहान, मुलताई में विकासखंड समन्वयक जयप्रकाशी परते, चिचोली से राजू मांडवे तथा भैंसदेही में विकासखंड समन्वयक विकास कुमरे के मार्गदर्शन में सीएमसीएलडीपी कक्षाओं में स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला समन्वयक संतोष राजपूत ने बताया कि बैतूल ब्लॉक के सामाजिक कार्यकर्त्ता जिले के मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता की मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रदेश के प्रति गौरव, सामाजिक उत्तरदायित्व, सांस्कृतिक चेतना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के माध्यम से युवाओं को समाज और समुदाय के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Planning, Economics & Statistics, MP
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#MPFoundationDay
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul