कोंडागांव: छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला कोंडागांव ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में दिया ज्ञापन
लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग में कार्यरत स्थाई गैंग श्रमिक कार्यभारित कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए छ.ग. शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ ने कोंडागांव जिला कलेक्टर के माध्यम से लोक निर्माण विभाग मंत्री छ.ग. शासन, सचिव लोक निर्माण विभाग छ.ग. शासन एवं प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग रायपुर के नाम आज ज्ञापन सौंपा है।