कोंडागांव: स्व.इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या की-लता उसेंडी
जिला मुख्यालय स्थित फॉरेस्ट ऑक्शन हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वही इस दिन को भाजपा द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया गया है।इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि वर्ष 1975 में आज ही के दिन स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की