कोंडागांव: SAGES जामकोट पारा में आयोजित हुई जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, विधायक लता उसेंडी हुई कार्यक्रम में सामिल
कोंडागांव शिक्षा विभाग द्वारा आज 26 जून को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जामकोट पारा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी शामिल हुई। विधायक लता उसेंडी ने नव प्रवेशीय बच्चों को तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया।