कोंडागांव: कोंडागांव के 53 श्रद्धालु रामलला जी के दर्शन के लिए हुए रवाना, विधायक लता उसेंडी ने श्रद्धालुओं की बस को दिखाई हरी झंडी
श्री रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए कोंडागांव जिले के 53 श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार की रात रवाना हुआ है। वहीं क्षेत्रीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने अंबेडकर चौक में हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं से भरी दो वाहनों को रवाना किया है। श्रद्धालुओं का यह दल दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन से बुधवार को सुबह रवाना होगी।