कोंडागांव: सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल हुई समाप्त, मांगों पर बनी सहमति, कोंडागांव के स्वास्थ्य कर्मी लौटे अपने काम पर
25 जून को जिला संयोजक cho प्रकोष्ठ दीपक वर्मा एवं जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अनिल वैध ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि कार्य आधारित मानदेय समस्त जिला में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का माह 2024 तक पूर्ण भुगतान किया जाएगा। वहीं अन्य मांगों पर आश्वासन मिलने पर हड़ताल स्थगित किया गया है।