कोंडागांव: स्कूटी से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को कोंडागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, साढ़े 4 किलो से अधिक का गांजा जब्त
स्कूटी में गांजे की तस्करी कर रहे दो युवकों को कोंडागांव पुलिस ने आज धर दबोचा है।मिली जानकारी अनुसार आरोपी युवक गानता बोस उम्र 20 वर्ष निवासी गरापल्ली तेलंगाना और कोंडागांव के डीएनके कॉलोनी निवासी लक्ष्मण मंडावी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से दो पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 4.74 किलोग्राम जब्त किया गया है।