कुंडा: कुंडा के मनगढ़ धाम में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद,4 सीओ,45 इंस्पेक्टर,150 दरोगा समेत पुलिस तैनात
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुंडा के मानगढ़ धाम में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 5 सीओ, 45 इंस्पेक्टर, 150 दरोगा ,2 पीएसी बटालियन और 1200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मंदिर प्रशासन ने भी चाक चौबंद व्यवस्था की है।