सुल्तानगंज: गंगा के बढ़ते जलस्तर से नौ पंचायतों में बाढ़, ग्रामीणों में भय; महेशी में 300 लोगों के लिए भोजन
गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से सुल्तानगंज प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। प्रखंड की करीब नौ पंचायतों के निचले क्षेत्रों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों के बीच भय और चिंता का माहौल है। पानी बढ़ने के साथ लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगी है। निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को आवागमन, पशुओं की देखभाल और ज