लखीसराय: सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में पानी का संकट, मरीजों को मिल रहा आधा उपचार
लखीसराय। सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में पिछले तीन दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। जलमीनार का मोटर खराब होने के कारण मरीजों को निर्धारित चार घंटे के बजाय केवल दो घंटे का डायलिसिस दिया जा रहा है।मरीज गौतम कुमार ने गुरुवार के दोपहर 12:30 पर बताया कि पानी की कमी से उपचार प्रभावित हो रहा है।